Israel: इजरायल में सड़कों पर उतरे लोग, नेतन्याहू सरकार के नए कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

इजरायल में पिछले कई दिनों से बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। नेतन्याहू सरकार के न्यायिक सुधारों के खिलाफ हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लोकतांत्रिक शासन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। वहीं, न्यायिक सुधारों को लेकर नेतन्याहू सरकार का कहना है कि जजों के दबदबे पर अंकुश लगाने के लिए अदालती सुधारों की जरूरत है।

Lalit Hudda

नेतन्याहू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने नेतन्याहू सरकार और इजरायल के जजों के बीच हो रहे संघर्ष पर लोकतांत्रिक शासन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। नेतन्याहू के फिर से इजरायल की सत्ता में लौटने के हफ्तों बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज और जेल से बचने के लिए जजों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे है।

क्या बोले प्रदर्शनकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की नेतन्याहू सरकार के न्यायिक सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें अपने लोकतंत्र पर गर्व है और वो इजरायल को कुछ और बनाना चाहते है। हम इससे सहमत नहीं होंगे। इसके रोकने के लिए हम अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।

अदालत को कमजोर करने का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि कानून मंत्री यारिव लेविन की ओर से लाए गए प्रस्तावों से अदालत की न्यायिक शक्तियां प्रभावित होगी। साथ ही जजों की नियुक्ति पर नेताओं का नियंत्रण होगा। इससे अदालत सिस्टम को कमजोर किया जा रहा है। नेतन्याहू सरकार के न्यायिक सुधार की वकीलों समेत कई संगठनों ने कड़ी आलोचना की है। 

calender
12 February 2023, 02:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो