लिज ट्रस आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का चुनाव जीतने वाली सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। चुनाव में ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया है। ट्रस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जानसन की जगह लेंगी। इसके साथ ही लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएगी।

Janbhawana Times

प्रधानमंत्री बनने के बाद अब लिज ट्रस का ब्रिटेन की कई चुनौतियों से सामना होगा। देश में मंदी की आशंका, रिकार्ड महंगाई और औद्योगिक क्षेत्र में अशांति की चुनौतियों से लिज को लड़ना होगा। 47 वर्षीय लिज ट्रस आज किसिंग ऑफ हैंड समारोह के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात करेंगी। इस दौरान लिज के साथ बोरिस जानसन भी होंगे।

बताया जा रहा है कि आज जानसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा देंगे। प्रधानमंत्री बनने से पहले ट्रस ने तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए काम किया है। डेविड कैमरन के समय में उन्हें पर्यावरण सचिव के रूप में कार्य किया। थेरेसा मे के दौरान उन्होंने न्याय सचिव के रूप में काम किया। इसके बाद बोरिस जानसन ने उन्हें विदेश सचिव बनाया था।

ब्रिटेन के नेताओं में लिज ट्रस की छवि फायरब्रांड नेता की रही है। स्कूल समय से ही ट्रस सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। इसका एक उदाहरण तब सामने आया जब इस मास्को में वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के प्रयास में गई थी। रूस में वार्ता सफल न होने पर उन्होंने रूसी विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में रूस को खरी-खरी सुना दी थी।

calender
06 September 2022, 12:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो