पापुआ न्यू गिनी में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम सागर के देश पापुआ न्यू गिनी में रविवार को तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 7.6 मापी गई। इस भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं भूकंप के बाद भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दक्षिण-पश्चिम सागर के देश पापुआ न्यू गिनी में रविवार को तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 7.6 मापी गई। इस भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं भूकंप के बाद भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप से पहले छोटे झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट मार्सबे से करीब 60 किलोमीटर दूर सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र कायनान्तू में रहा है। इस क्षेत्र में आमतौर पर अधिक तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर आया। इस भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हो गए है। इस भूकंप के बाद क्षेत्र में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद यहां के लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है।

इससे पहले साल 2018 में न्यू गिनी में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 125 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1996 में आए भूकंप में 166 लोगों की जान चली गई थी।

साल 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी पापुआ प्रांत में सबसे बड़ा भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 9.1 मापी गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुनामी आ गई थी, जिसमें करीब दो लाख लोग मारे गए थे। पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, वनुआतू और दूसरे प्रशांत द्वीपों में भूकंप की संभावना हमेशा बनी रहती है।

calender
11 September 2022, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो