Monkeypox in America: न्यूयार्क में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। जिसके बाद स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) लगाया गया है।

Janbhawana Times

अधिकारियों के मुताबिक, न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में मंकीपॉक्स के प्रकोप का केंद्र रहा है। न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने आपातकाल की घोषणा की है। इस घोषण में कहा गया है कि शहर के 150000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है।

आपातकाल के बाद अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की खामियों को दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें। जिससे मंकीपॉक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1345 और कैलिफोर्निया में 799 मामले सामने आए है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इस बीमारी का प्रभाव मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है, लेकिन मई के बाद से लगभग 80 देशों में मंकीपॉक्स के 22000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag