विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी 26/11 मुबंई आतंकी हमले पर शोक जताया गया। 26/11 हमले की 14वीं बरसी पर जापान और अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुंबई हमले में मारे गए लोगों और शहीद जवानों को याद किया गया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी 26/11 मुबंई आतंकी हमले पर शोक जताया गया। 26/11 हमले की 14वीं बरसी पर जापान और अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुंबई हमले में मारे गए लोगों और शहीद जवानों को याद किया गया।

26/11 हमले की 14वीं बरसी पर कई देशों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। जापान की राजधानी टोक्यो में लोगों ने भारतीय झंडा हाथ में पाकिस्तानी दूतावास के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मुंबई के ताज होटल में 26 नवंबर, 2008 को आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों और विदेशी नागरिक समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 अधिक लोग घायल हो गए थे।

मुंबई हमले की 14वीं बरसी पर देश-विदेश में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों और दक्षिण एशियाई प्रवासियों ने 26/11 के आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा न्यू जर्सी में ह्यूस्टन, शिकागो में भी लोगों ने प्रदर्शन किया।

26/11 आतंकी हमले की बरसी से एक दिन पहले इजरायली नागरिकों ने तख्तियां एवं बैनर लेकर कैंडल मार्च निकाला है। तख्तियां और बैनर के द्वारा इजरायली नागरिकों ने निर्मम हमले को दर्शाया है। मुंबई हमले को लेकर इजराइली नागरिकों ने मांग की है कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के जिन आतंकवादियों का हाथ था, उन्हें न्याय के शिकंजे में लाया जाए।

इजराइल तेलंगाना एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सोमा ने कहा कि "जिन आतंकवादियों ने वहशीपन के साथ महिलाओं, बच्चों एवं बेगुनाहों की हत्या की। उनकी पहचान कर उनका सफाया किया जाना चाहिए। दुनिया के देशों को उन राष्ट्रों पर न केवल वित्तीय पाबंदियां लगानी चाहिए, बल्कि हर तरह से रोकना चाहिए जो आतंकवादियों को प्रश्रय देते हैं।"

calender
27 November 2022, 04:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो