पाकिस्तानः पीएम शहबाज शरीफ के बेटे हमजा को कोर्ट ने मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया? जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शरीफ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है।

Janbhawana Times

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शरीफ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हमजा शहबाज को कड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द करने के साथ ही चौधरी परवेज इलाही को पंजाब का नया सीएम नियुक्त किया है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हमजा शरीफ को सीएम पद से हटा दिया है। शरीफ के हटते ही पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चौधरी परवेज इलाही की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब प्रांत के राज्यपाल बलीघ उर रहमान से कहा कि वो पीएमएल-क्यू पार्टी के नेता चौधरी परवेज इलाही को पंजाब सीएम पद की शपथ दिलाएं। तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि चुनाव में हमजा के पक्ष में 179 वोट पड़े, जबकि इलाही को 186 वोट पड़े। इसलिए बहुमत इलाही के पक्ष में है। वही पंजाब प्रांत के सीएम होंगे।

गौरतलब है कि हमजा शरीफ ने डिप्टी स्पीकर मजारी की मदद से पंजाब प्रांत के सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी, लेकिन इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित पीएमएल-क्यू ने इस नियुक्ति को अवैध बताया और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag