Plane Crash in China: विमान में 132 यात्री होने की खबर

चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स का एक विमान गुआंक्सी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पड़ोसी देश चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स का एक विमान गुआंक्सी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 132 लोग सवार थे। सरकारी मीडिया ने कहा है कि बोइंग 737 जेट एक पर्वतीय इलाक़े में गिरा है। विमान गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर आग लग गई है। विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे। फ़िलहाल हादसे में हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

 

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

calender
21 March 2022, 03:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो