प्रियंका चौपड़ा ने प्रदर्शकारी ईरानी महिलाओं का किया समर्थन

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईरान की उन साहसी महिलाओं का समर्थन किया है। जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईरान की उन साहसी महिलाओं का समर्थन किया है। जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

40 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने ईरान की प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं की जमकर तारीफ की और उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सराहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका ने लिखा कि मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। अपनी जान जोखिम में डालना, ईरानी व्यवस्था को चुनौती देना और अपने अधिकारों के लिए लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं। चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो।

दरअसल, ईरान की धर्माचार पुलिस ने हिजाब सही से नहीं पहनने के आरोप में 22 वर्षीय युवती महसा अमीनी को हिरासत में ले लिया था। इस घटना के तीन दिन बाद महसा की मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के ईरान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद इस्लामिक सरकार ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ईरान सरकार ने इस प्रदर्शन को खत्म करने के लिए कई हथकंड़े अपनाएं। बावजूद इसके प्रदर्शन बढ़ता गया।

इसके अलावा प्रियंका चौपड़ा ने दूसरे लोगों से भी प्रदर्शनकारियों की अपील सुनने और उनका समर्थन करने का आग्रह किया है। प्रियंका ने लिखा, उन सभी लोगों को आगे आना चाहिए, जो दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण आंदोलन को अपनी आवाज दें।

उन्होंने आगे लिखा कि जानकारी रखें और आवाज उठाएं, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर न किया जा सके। मैं आपके साथ खड़ी हूं।

calender
07 October 2022, 08:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो