जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन और शी जिनपिंग हो सकते हैं शामिल

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने घोषणा की है कि रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग नवंबर में बाली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने घोषणा की है कि रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग नवंबर में बाली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

डीपीए समाचार एजेंसी ने विडोडो के हवाले से शुक्रवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ब्लूमबर्ग को बताया कि शी जिनपिंग आएंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने भी मुझसे कहा है कि वह आएंगे। 

इंडोनेशिया वर्तमान में जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस सम्मेलन के लिए विडोडो ने पुतिन को आमंत्रित किया, लेकिन क्रेमलिन ने अभी तक किसी भी तरह से रूसी राष्ट्रपति की योजनाओं की पुष्टि नहीं की है। ब्लूमबर्ग रूसी और चीनी स्रोतों से पुतिन और शी की उपस्थिति योजनाओं की पुष्टि प्राप्त करने में असमर्थ है।

वहीं इस सम्मेलन के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को भी आमंत्रित किया गया है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। हाल ही में अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने कड़ा विरोध जताया था।

विडोडो ने ब्लूमबर्ग को कहा, इंडोनेशिया व्यापार और निवेश की मांग कर रहा है। इंडोनेशिया सभी के साथ दोस्ती करना चाहता है। हमें किसी भी देश से कोई समस्या नहीं है।

calender
19 August 2022, 07:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो