रूस यूक्रेन युद्ध में रूसी कब्जे में आए यूक्रेन के क्षेत्रों में जनमत संग्रह शुरू

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के कब्जे में आए यूक्रेन के क्षेत्रों में शुक्रवार को जनमत संग्रह शुरू गया है। इस जनमत संग्रह से यह निर्धारित होगा कि यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र रूस का अभिन्न हिस्सा बनेंगे या नहीं। रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि यह जनमत संग्रह एक प्रकार से रूस के कहने पर हो रहा है।

Janbhawana Times

वहीं यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने पूर्व में इसकी निंदा करते हुए इस जनमत संग्रह को कोरी बयानबाजी करार दिया था। इस जनमत संग्रह को रूस द्वारा क्षेत्र के कब्जे की ओर बढ़ाये गए एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। लुहांस्क, आंशिक तौर पर रूस के कब्जे में आए जापोरिज्जिया और दोनेत्स्क क्षेत्र में रहा है।

वहीं खेरसॉन में भी शुक्रवार को सुबह को जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र पर भी रूस का पूरा कब्जा है। यह निर्धारित करने के लिए मतदान हो रहा है कि लोग इन क्षेत्रों को रूस में शामिल किए जाने की इच्छा रखते हैं अथवा नहीं।

माना जा रहा है कि इसके परिणाम रूस के पक्ष में रहेंगे। इससे रूस को यह दावा करने का मौका मिलेगा कि क्षेत्रों पर पुनः कब्जा करने के यूक्रेनी बलों के प्रयास वास्तव में रूस पर हमले हैं। वहीं जनमत संग्रह से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्विस्ट यानी की आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की थी।

calender
23 September 2022, 01:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो