Russia-Ukraine War: अगर चीन ने रूस को हथियार दिए..., अमेरिकी विदेश मंत्री की बीजिंग को चेतावनी

जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस का समर्थन न करें, बल्कि यूक्रेन का समर्थन करें। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर बीजिंग रूस को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है तो इसका असर संबंधों पर पड़ेगा और दुष्परिणाम होंगे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस का समर्थन न करें। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर बीजिंग रूस को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है तो इसका असर संबंधों पर पड़ेगा और दुष्परिणाम होंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध में चीन को रूस का समर्थन नहीं करना चाहिए। जैसा कि हमने शुरूआत से कहा था और आज भी कह रहे हैं। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर चीन रूस की मदद करता है तो यह और देशों के लिए एक गंभीर समस्या होगी।

चीन रूस को हथियारों की आपूर्ति पर विचार न करें

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि जब मैं चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की तो मैंने उन्हें इस बारे में बताया। मैंने वांग यी से कहा कि अगर चीन  रूस को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है तो न करे। ऐसा करने से चीन और अमेरिका के संबंधों पर असर पड़ेगा। इससे चीन के साथ हमारे संबंध खराब होंगे और इसके दुष्परिणाम होंगे। अमेरिका को आशंका है कि चीन रूस को हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों की सप्ताई कर सकता है। इसे लेकर अमेरिका चीन को पहले भी चेतावनी दे चुका है।

दरअसल, जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार शाम भारत पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ संक्षिप्त बातचीत की पुष्टि की है।

ब्लिंकन ने की रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दिल्ली में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की। ब्लिंकन ने कहा कि आज मैंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ संक्षिप्त बात की। उन्होंने कहा कि मैंने रूस से अपने गैर-जिम्मेदाराना फैसले को वापस लेने और वापस लौटने के का अनुरोध किया है। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री के बीच यह पहली बैठक थी।

calender
03 March 2023, 02:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो