Russia -Ukraine War के खात्मे के आसार नहीं

आज है रूस यूक्रेन युद्ध का सत्तत्तरवां दिन. अब बस तेईस दिन बाद हों जाएंगे सौ दिन पूरे इस युद्ध के. आप कल्पना कीजिये कि सौ दिन बाद क्या हालत होगी यूक्रेन की. फिलहाल यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच चल रही है जोरदार जंग.

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज है रूस यूक्रेन युद्ध का सत्तत्तरवां दिन. अब बस तेईस दिन बाद हों जाएंगे सौ दिन पूरे इस युद्ध के. आप कल्पना कीजिये कि सौ दिन बाद क्या हालत होगी यूक्रेन की. फिलहाल यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच चल रही है जोरदार जंग. यूक्रेन से आई खबर बताती है कि यूक्रेनी सेना ने जवाबी कार्रवाई में रूसी सैनिकों को पीछे धकेला है. ऐसा हुआ है विल्खिवका गांव में जहां पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में यूक्रेनी सेना ने वहां पर ज़ोरदार हमला करके गाँव को फिर से आज़ाद करा लिया है.

यूक्रेन के एक प्रेस अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मई के विजय दिवस के अगले दिन कल 10 मई को यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना को पराजय का स्वाद चखाया और उसकी सेना ने खार्किव शहर के उत्तर और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के गांवों को फिर से आज़ाद करा लिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि युद्ध विराम की संभावना थी पर किसी कारण युद्ध विराम नहीं हो सका. इस बीच अमेरिकी संसद ने मंगलवार को यूक्रेन के लिए $ 40 बिलियन से अधिक की सहायता को मंजूरी दे दी.

ये अमेरिका की तरफ से रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिहाज़ से अनुदान दिया जा रहा है. यूरोपीय संघ यूक्रेन में युद्ध पर रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश को आगे बढ़ाया है. इस प्रयास में यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों में से एक के द्वारा बड़ी बाधा उतपन्न हो रही है और वह देश है हंगरी. हंगरी की राष्ट्रवादी सरकार ने यूरोपीय संघ में रूस का ज़ोरदार समर्थन किया है. हंगरी ने साफ़ साफ़ कह दिया है कि वह रूसी ऊर्जा निर्यात को लेकर किसी भी प्रतिबंध का समर्थन नहीं करेगी, और कम से कम किसी सही कारण के बिना तो ऐसा हो ही नहीं सकता. इधर रूस ने यूक्रेन के लिए विदेशों से आ रही मदद की आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास किया है और इसके लिए रूसी सेना ने यूक्रेन के तटीय शहर ओडेसा के बंदरगाह पर हमला किया है.

calender
11 May 2022, 05:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो