Russia-Ukraine war: पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा-बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती करेगा रूस

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ने कई देशों में अपने परमाणु हथियार तैनात किए हुए है। अब रूस बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा।

calender

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच जारी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। रूस यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बड़ा ऐलान करते हुए नोटो देश को चेताया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अब रूस बेलारूस में टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन की तैनात करेगा। पुतिन का कहना है कि उनका यह फैसला न्यूक्लियर ट्रीटी का उल्लंघन नहीं करता है। क्योंकि अमेरिका ने भी कई देशों में अपने न्यूक्लियर वेपन तैनात किए हुए है और रूस भी ऐसा ही करने वाला है।

इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ लगातार बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन को हथियारों सहायता करने वाले नाटो को चेतावनी भी दी है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश यूक्रेन को हथियार की सप्लाई करेंगे उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

दरअसल, क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है। जबकि बेलारूस एक छोटा यूरोपीय देश है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में बेलारूस से ही रूस से सबसे घनिष्‍ठ संबंध हैं। इसलिए रूस ने अपने परमाणु हाथियार को तैनात करने के लिए बेलारूस को चुना है।

रूसी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। अमेरिका ने कहा कि रूस भले परमाणु हथियार की धमकी देता रहे, लेकिन फिलहाल इसका कोई संकेत नहीं है कि वह न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल करेगा। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमें न्यूक्लियर वेपन से जुड़ी अपनी स्‍ट्रेट्जी को बदलने का फिलहाल कोई कारण नहीं दिख रहा है।

आपको बता दें कि 1990 के बाद ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा है जब रूस किसी और देश में अपने परमाणु हथियार तैनात करेगा। बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको और रूसी राष्ट्रपति में काफी घनिष्ट संबंध है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको का कहना है कि उन्होंने रूस के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और इस्कंदर मिसाइल सिस्टम को इंस्‍टॉल कर लिया है, इन्हें रूस ने करीब छह महीने पहले बेलारूस भिजवाया था।

First Updated : Sunday, 26 March 2023