श्रीलंका अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व पीएम नेहरू का डाक टिकट करेगा जारी

श्रीलंका इस साल चार फरवरी को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीलंका ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र वाला एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने इसकी जानकारी दी।

Lalit Hudda

अर्थिक संकट के बीच श्रीलंका इस साल चार फरवरी को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कहा कि देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र वाला एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगा। साथ ही 25 वर्षों में नए सुधारवादी कार्यक्रम के साथ 75वें स्वतंत्रता दिवस को गर्व से मनाने का निर्णय किया।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नमो नमो मठ-एक सदी की ओर कदम थीम के तहत आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सरकार अगले पच्चीस सालों के लिए अपनी नई सुधारवादी नीति की घोषणा करेगी। इस कार्यक्रम के तहत सरकार साल 2048 तक एक स्थिर सरकारी नीति की घोषणा करेगी।

श्रीलंका चार फरवरी को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के संरक्षण में अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह समारोह गल्ले फेस ग्रीन में सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

calender
16 January 2023, 07:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो