श्रीलंकाई नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ करने और मछलियां पकड़ने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। रविवार को श्रीलंका के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Janbhawana Times

श्रीलंकाई नौसेना ने एक कर कहा कि शनिवार को भारतीय मछुआरों को मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित तलाईमन्नार के से गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, गिरफ्तार मछुआरों को मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

बता दें कि दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय बातचीत के बावजूद भी श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करना मुद्दा अभी भी बना हुआ है। दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा की चुनौतियों को लेकर हाल ही में वार्ता हुई थी।

श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा बैठक में दोनों देशों की नौसेनाओं और उनके तट रक्षकों की भूमिकाओं पर बातचीत हुई। बता दें कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में हमेशा से विवाद का कारण रहा है।

calender
06 November 2022, 03:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो