श्रीलंकाई टीम का बल्लेबाज दुष्कर्म के आरोप में आस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलाका को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। दानुष्का पर नार्वे की माहिला ने दुष्कर्म का आरोप लगया है। इसके बाद शनिवार को उन्हें सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। दानुष्का श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल रहे।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक, दानुष्का गुणाथिलाका तीन सप्ताह पहले ही चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद दानुष्का गुणाथिलाका की जगह टीम में आशेन बंडारा को शामिल किया गया था। बताया गया कि इसके बाद टीम प्रबंधन ने दानुष्का गुणाथिलाका को श्रीलंका वापस नहीं भेजा था।

बता दें कि 31 वर्षीय दानुष्का गुणाथिलाका श्रीलंकाई क्रिकेट टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। दानुष्का बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज है। शनिवार को दुष्कर्म का आरोप में उन्हें सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम के सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह पूरी टीम दानुष्का के बिना ही श्रीलंका वापस लौट गई है।

बता दें कि पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा दानुष्का और उनके दोस्त पर लगाए गए दुष्कर्म के मामले में पूछताछ की थी। हालांकि, तब पुलिस ने इस मामले में दानुष्का छोड़ दिया था, लेकिन उनके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

calender
06 November 2022, 02:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो