रूस-यूक्रेन युद्ध का 79वां दिन

आज है रूस यूक्रेन युद्ध का उन्यासीवां दिन. इक्कीस दिन बस और उसके बाद हो जाएंगे सौ दिन पूरे इस युद्ध के. फिनलैंड ने गुरुवार, 12 मई को नाटो की फास्ट-ट्रैक सदस्यता की दिशा में एक कदम उठाया और बताया कि उसे रूस ने ऐसा करने के खिलाफ चेतावनी दी है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज है रूस यूक्रेन युद्ध का उन्यासीवां दिन. इक्कीस दिन बस और उसके बाद हो जाएंगे सौ दिन पूरे इस युद्ध के. फिनलैंड ने गुरुवार, 12 मई को नाटो की फास्ट-ट्रैक सदस्यता की दिशा में एक कदम उठाया और बताया कि उसे रूस ने ऐसा करने के खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि रूस नाटो संधि वाले यूरोपीय देशों से नाराज़ है क्योंकि वे यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के विरुद्ध यूरोप में रूसी गैस की आपूर्ति को रोक रहे हैं.

जहां एक तरफ फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और प्रधान मंत्री सना मारिन ने हेलसिंकी में एक बयान में घोषणा की कि "फिनलैंड को बिना किसी देरी के नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करना चाहिए..नाटो की सदस्यता से फिनलैंड की सुरक्षा मजबूत होगी।" उन्होंने कहा कि "नाटो के सदस्य के रूप में, फिनलैंड पूरे रक्षा गठबंधन को मजबूत करेगा।"

जवाब में रूस की चेतावनी सामने आई कि दी कि नाटो की फिनिश सदस्यता को "निश्चित रूप से" एक खतरे के रूप में देखा जाएगा. रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "नाटो का विस्तार और हमारी सीमाओं पर गठबंधन का दृष्टिकोण दुनिया और हमारे महाद्वीप को अधिक स्थिर और सुरक्षित नहीं बनाता है."

calender
13 May 2022, 10:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो