अमेरिका ने चीनी अधिकारियों के खिलाफ बढ़ाए यात्रा प्रतिबंध

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने चीन के अधिकरियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध उन अधिकारियों के खिलाफ लगाया है, जिन पर वह जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन का आरोप लगाता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने चीन के अधिकरियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध उन अधिकारियों के खिलाफ लगाया है, जिन पर वह जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन का आरोप लगाता है।

 

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि वह चीन और विदेश में धार्मिक स्वतंत्रता और बोलने की आजादी के खिलाफ कार्रवाई में संलिप्तता ही इन अधिकारियों को अमेरिका की यात्रा करने से रोक रहा है। फिलहाल विभाग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। विभाग ने यह जानकारी भी नहीं दी है कि कितने अधिकारियों पर पाबंदी लगाई जाएगी।

 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह प्रतिबन्ध उन चीनी अधिकारियों पर लगे जा रहे हैं, जिन्हें चीन और उसके बाहर धार्मिक तथा आध्यात्मिक अनुयायियों, जातीय अल्पसंख्यक समूह के सदस्यों, असंतुष्टों, मानवाधिकार के पैरोकारों, पत्रकारों, श्रम संगठन के लोगों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के दमन के उद्देश्य वाली नीतियों या कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। ब्लिंकन ने यह भी कहा है कि हम दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कूटनीतिक और आर्थिक कदमों का इसी तरह से इस्तेमाल करते रहेंगे।

 

आपको बता दें कि न्याय विभाग ने बीते सप्ताह पांच लोगों पर अमेरिका में चीनी नीतियों से असंतुष्ट लोगों का पीछा करने तथा उनका उत्पीड़न करने के लिए चीनी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया था।

calender
22 March 2022, 02:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो