score Card

रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को खत्म करने संबंधी विेधेयक पर चर्चा करेगी अमेरिकी सीनेट

अमेरिकी सीनेट रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को खत्म करने और उससे तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक विधेयक पर बृहस्पतिवार को चर्चा करेगी।

रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को खत्म करने और उससे तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक विधेयक पर बृहस्पतिवार को चर्चा करेगी।

दोनों विधेयक सीनेट में अटके हुए हैं जिससे यूक्रेन पर रूस के हमले पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को तेज करने की इच्छा रखने वाले सांसद हताश हैं। सीनेट में बहुसंख्यक नेता चक शूमर ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराने की आवश्यकता है। व्यापार पर निलंबन लगाने से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए रूस के कुछ सामान के आयात पर अधिक शुल्क लगाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक से पाबंदियां संहिताबद्ध होंगी। बाइडन ने शासकीय कार्रवाई के जरिए पहले ही पाबंदियां लगायी हुई हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम घटनाक्रम  -यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर युद्ध के बीच मारियुपोल में मृतकों की संख्या 5,000 से अधिक हुई। अमेरिका ने नए प्रतिबंधों में पुतिन की बेटियों, रूसी बैंकों को निशाना बनाया।

-यूक्रेन के बुचा में जले हुए ढेरों शव मिले। रूस के मीडिया अभियान में बुचा में मौतों के दावों को फर्जी बताया गया।

-चीन ने बुचा में हत्याओं की जांच की मांग की, किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

calender
07 April 2022, 12:11 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag