पश्चिमी प्रतिबंधों ने यूरोपीय जीवन को किया तहस-नहसः पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की बुधवार निंदा की। पुतिन ने इन प्रतिबंधों को पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा करने वाला बुखार करार दिया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की बुधवार निंदा की। पुतिन ने इन प्रतिबंधों को पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा करने वाला बुखार करार दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा कि रूस पश्चिम देशों की आर्थिक आक्रामकता का सामना कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन प्रतिबंधों का असर यूरोपीय लोगों के जीवन स्तर पर हो रहा है। इसके कारण गरीब देश भोजन के लिए वंचित हो रहे है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम देश अपने व्यवहार को दूसरे देशों पर थोपने की कोशिश कर रहे है। कई कंपनियां रूस छोड़ने के की दौड़ शामिल हो गयी थी, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि यूरोप में उत्पादन और नौकरियां एक के बाद एक बंद हो रही हैं।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण था। इसके बाद से ही पश्चिम देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंधों की घोषणा कर दी थी। युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। युद्ध के छह महीने बाद कीव और उत्तर के आसपास के क्षेत्रों से रूस को पीछे धकेल दिया गया है और अब वह दक्षिण और पूर्व में यूक्रेन के जवाबी हमलों का सामना कर रहा है।

पश्चिमी देशों ने इस युद्ध का जवाब रूसी व्यक्तियों, व्यवसायों और राज्य द्वारा संचालित उद्यमों पर प्रतिबंध लगाकर दिया। यूरोपीय संघ ने रूस के गैस और तेल पर अपनी निर्भरता में कटौती करने की मांग की है।

calender
07 September 2022, 08:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो