पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बनें एन. रंगासामी, सीएम CM की ली शपथ
एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. इस दौरान उनके साथ एआईएनआरसी नेता मल्लाडी कृष्णा राव और भाजपा नेता अरुमुगम नमस्सिवयम ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. बता दें, राजनिवास में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल कुनियिल कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान उनके साथ एआईएनआरसी नेता मल्लाडी कृष्णा राव और भाजपा नेता अरुमुगम नमस्सिवयम ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
कितनी बार बन चुके मुख्यमंत्री
एन. रंगासामी इससे पहले भी चार बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने 2001 से 2008 तक लगातार दो कार्यकाल संभाले थे, इसके बाद 2011 से 2016 और फिर 2021 से अब तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे. वहीं अब पांचवीं बार सत्ता संभालने के साथ ही उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया है.
#WATCH | N. Rangasamy takes charge as Chief Minister of Puducherry pic.twitter.com/6qM0JSBtFP
— ANI (@ANI) May 13, 2026
भाजपा नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति ने एनडीए गठबंधन की मजबूती का संकेत दिया. बता दें, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया.
#WATCH | All India N.R. Congress (AINRC) leader N. Rangasamy takes oath as the Puducherry CM
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Puducherry LG K. Kailashnathan administered the oath of office to N. Rangasamy. BJP National President Nitin Nabin also attended the oath ceremony. pic.twitter.com/OHVEjh51i4
प्रतिबद्धता से होगा काम
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रंगासामी ने कहा कि उन्हें पांचवीं बार यह जिम्मेदारी मिलने पर बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार राज्य के विकास को गति देने और जनता के हित में नई योजनाएं लागू करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी जल्द कराया जाएगा.
बहुमत हासिल
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में 30 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 17 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया. ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 12 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को कुल छह सीटें मिलीं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाले टीवीके-नेयम मक्कल कझगम गठबंधन ने भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की. थट्टांचावडी सीट से एन. रंगासामी ने 4,441 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. उनकी इस जीत ने एक बार फिर साबित किया कि पुडुचेरी की राजनीति में उनका प्रभाव अब भी बरकरार है.
