पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, कहा- केंद्र सरकार साथ मिलकर करेगी काम
तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में विजय के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास और जनता के कल्याण के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने विजय के कार्यकाल को सफल रहने की कामना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के हित में काम करती रहेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विजय को बधाई दी. उनका यह संदेश केंद्र और तमिलनाडु की नई सरकार के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
PM मोदी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण करने पर थिरु सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई. उनके कार्यकाल के सफल होने की हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी. प्रधानमंत्री के इस बयान को नई सरकार के प्रति सकारात्मक रुख के तौर पर देखा जा रहा है.
தமிழ்நாடு முதலமைச்சராக பதவியேற்றுள்ள திரு சி. ஜோசப் விஜய் அவர்களுக்கு வாழ்த்துகள். அவரது பதவிக்காலம் சிறப்பானதாக அமைய நல்வாழ்த்துகள். மக்களின் வாழ்க்கையை மேம்படுத்த மத்திய அரசு தமிழ்நாடு அரசுடன் இணைந்து தொடர்ந்து பணியாற்றும்.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
केंद्र-राज्य संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री का शुरुआती समर्थन संदेश तमिलनाडु की नई सरकार और केंद्र के बीच सहयोगात्मक माहौल का संकेत देता है. इस बयान में विकास और जनकल्याण को साझा प्राथमिकता के रूप में पेश किया गया है, जिससे आने वाले समय में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल की संभावना जताई जा रही है.
बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद मुख्यमंत्री बने विजय
‘थलापति’ के नाम से लोकप्रिय विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद तमिलगा वेत्री कझगम ने सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन जुटाया. 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय को 120 विधायकों का समर्थन मिला, जिससे उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.
59 साल बाद बदली तमिलनाडु की राजनीति
विजय तमिलनाडु के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो 1967 के बाद न तो डीएमके से हैं और न ही एआईएडीएमके से. इसके साथ ही राज्य की राजनीति में दशकों से कायम दो द्रविड़ दलों का वर्चस्व टूट गया है. 51 वर्षीय अभिनेता से नेता बने विजय का राजनीति में प्रवेश हाल के वर्षों के सबसे चर्चित बदलावों में गिना जा रहा है.
विजय कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री
मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही विजय ने अपनी कैबिनेट टीम का भी ऐलान किया. मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हैं:
-
एन आनंद
-
आधव अर्जुना
-
के.जी. अरुणराज
-
के.ए. सेंगोट्टैयन
-
पी. वेंकटरमणन
-
आर. निर्मलकुमार
-
राजमोहन
-
टी.के. प्रभु
-
एस. कीर्तना


