Tamil Nadu Government Formation: बहुमत जुटाने के लिए संघर्ष कर रही TVK पार्टी ने मुख्यालय में की महत्वपूर्ण बैठक

सरकार गठन को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. पार्टी का आरोप है कि सत्ता पक्ष गठबंधन के नियमों का उल्लंघन कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है. 

Sonee Srivastav

चेन्नई: बहुमत जुटाने के लिए संघर्ष कर रही विजय के नेतृत्व वाली TVK की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी मुख्यालय बैठक की है. इस बैठक में वरिष्ठ नेता और विधायक भाग ले रहे हैं. बैठक में गठबंधन की रणनीति और पार्टी को अस्थिर करने के उद्देश्य से किए जा रहे संभावित राजनीतिक दांव-पेचों का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा हो रही है.

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK के नेता विजय को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता न दिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

कांग्रेस का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार और राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर पर आरोप लगाते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. पार्टी का कहना है कि TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, फिर भी उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा. कांग्रेस ने TVK को पूरा समर्थन देने की भी घोषणा की है.

मणिक्कम तागोर का हमला

कांग्रेस नेता मणिक्कम तागोर ने दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि ये पार्टियां विजय को रोकने के लिए एकजुट हुई हैं. तागोर ने कहा कि यह गठबंधन सत्ता बचाने के लिए है, न कि धर्मनिरपेक्षता या तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए. उन्होंने कांग्रेस के अलग होने के फैसले का बचाव भी किया.

TVK का दावा और राज्यपाल का निर्देश

TVK की ओर से पे. वेंकटरामनन ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने बहुमत के आंकड़ों पर एक घंटे के अंदर स्पष्टता देने का वादा किया. राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने विजय को 118 विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए कहा है, जो 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी है. TVK कार्यालय के बाहर विजय को मुख्यमंत्री दिखाते हुए पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है.

लोक भवन पर सुरक्षा बढ़ाई गई

सरकार गठन की अटकलों के बीच चेन्नई के लोक भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने क्षेत्र में आवागमन पर सख्त निगरानी रखी हुई है. सियासी गतिविधियां तेजतमिलनाडु में चुनाव परिणाम के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया काफी विवादास्पद हो गई है.

पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की ओर मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराने वाले हैं. कांग्रेस ने साफ कहा है कि जनता के जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो