तमिलनाडु में विजय की TVK बनी नई सियासी ताकत, जानिए कैसे तय हुआ ये दमदार सफर
शुरुआती रुझानों के मुताबिक राज्य में इस बार एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें TVK ने स्थापित दलों DMK और AIDMK को कड़ी टक्कर दी है. एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभरती ताकत बनकर सामने आ रही है.

New Delhi: एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभरती ताकत बनकर सामने आ रही है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक राज्य में इस बार एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें TVK ने स्थापित दलों DMK और AIDMK को कड़ी टक्कर दी है.
विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है और सत्तारूढ़ DMK से आगे निकल गई है जबकि AIADMK तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. टीवी चैनलों के रुझान तो इससे भी बड़ा संकेत दे रहे हैं उनके मुताबिक TVK दोनों बड़े गठबंधनों को पीछे छोड़कर अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है. यह नतीजे प्री-पोल एग्जिट पोल्स से काफी अलग हैं.
ज्यादातर एग्जिट पोल्स में मुख्यमंत्री स्टालीन के नेतृत्व वाली DMK गठबंधन की वापसी का अनुमान लगाया गया था. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया और टाइम्स नाऊ JVC जैसे कुछ सर्वे में TVK के मजबूत प्रदर्शन का संकेत पहले ही मिल गया था. एक्सिस माई इंडिया ने TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था जो DMK के 92–110 सीटों के अनुमान के करीब था.
विजय का सियासी सफर
विजय ने साल 2024 में अपनी पार्टी TVK की शुरुआत की थी जिसे उन्होंने “जनता-केंद्रित विकल्प” के रूप में पेश किया. उनकी राजनीति में कल्याणकारी योजनाओं, भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडा और युवाओं पर खास फोकस देखने को मिला. उनके जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी और उनकी लोकप्रियता ने सीधे वोटों में तब्दील होती दिख रही है.
शुरुआत से ही विजय ने पारंपरिक गठबंधन राजनीति से दूरी बनाई और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा “सामाजिक न्याय और पारदर्शी शासन” रहा जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोगों को आकर्षित करता दिखा.
विजय मार सकते है बाजी
तमिलनाडु उन प्रमुख राज्यों में शामिल है जहां अप्रैल में चुनाव हुए और अब सबकी नजर मतगणना पर है. अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है जहां वर्षों से DMK और AIADMK का वर्चस्व रहा है. अगर TVK की यह बढ़त बरकरार रहती है, तो विजय का यह सियासी डेब्यू हाल के समय का सबसे सफल राजनीतिक आगाज माना जाएगा जो उन्हें फिल्मी दुनिया से सत्ता के केंद्र तक पहुंचा सकता है.


