ममता के गढ़ में पीएम मोदी का तूफानी एंट्री, एक दिन में तीन मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत झोंकते हुए गुरुवार को एक ही दिन में तीन जोरदार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सत्ता के इस महासंग्राम में उनका जोश देखने लायक होगा.

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के सत्ता संग्राम में भाजपा की पूरी ताकत झोंकते हुए गुरुवार को बंगाल में एक ही दिन तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं. इन जनसभाओं के जरिए पीएम मोदी विभिन्न जिलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो जाएगा.
PM मोदी की गुरुवार को तीन चुनावी जनसभाएं
सुबह 10 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पीएम की पहली जनसभा होगी. दोपहर 12 बजे पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में दूसरी जनसभा आयोजित की जाएगी और दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सिउड़ी में तीसरी जनसभा का कार्यक्रम है.
चुनाव प्रचार की शुरुआत कूच
बिहार सेइससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में पहली जनसभा के जरिए बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी.
बंगाल चुनाव में PM मोदी की कुल 14 रैलियां
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे बंगाल चुनाव के दौरान इस बार कुल मिलाकर 14 रैलियां कर सकते हैं.
गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं मोर्चा
सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह भी मोर्चा संभाले हुए हैं. वह भी लगभग इतनी ही संख्या में जनसभाएं कर पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे. शाह पहले ही कह चुके हैं कि वह इस बार बंगाल चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में ही रहेंगे.


