देश में दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी जरूरी लेनदेन या अन्य महत्वपूर्ण कामकाज को लेकर अगर आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह आपके काम की खबर है।

Saurabh Dwivedi

डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी जरूरी लेनदेन या अन्य महत्वपूर्ण कामकाज को लेकर अगर आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल साल के आखिरी महीने दिसंबर में बैंकों में 13 दिन अवकाश रहेगा।

छुट्टियों की लिस्ट-

03 दिसंबर/ शनिवार को सेंट जेवियर फीस्ट। गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

04 दिसंबर/ महीने का पहला रविवार। साप्ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

10 दिसंबर/ महीने का दूसरा शनिवार। इस वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

11 दिसंबर/ महीने का दूसरा रविवार। साप्ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

12 दिसंबर/ सोमवार। पा-तगान नेंगमिंजा संगम। मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

18 दिसंबर/ महीने का तीसरा रविवार। साप्ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर/ सोमवार- गोवा लिबरेशन डे। इस वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर/महीने का चौथा शनिवार। क्रिसमम। पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर/ महीने का चौथा रविवार। साप्ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर/ सोमवार। क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग के अवसर पर मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

29 दिसंबर/ गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती। चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर/ शुक्रवार- कियांग नंगवाह। मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर/ शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो