फेस्टिव सीजन से पहले जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर 25.50 रुपये हुआ सस्ता

त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी खुशखबरी मिली है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है।

Janbhawana Times

त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी खुशखबरी मिली है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की कटौती की गई है। ऐसे में ये लोगों को लिए बड़ी राहत की खबर है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह कटौती कमर्शियल LPG सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 35.50 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 25.50 रुपये कम किये गए हैं। राजधानी में अब 1 अक्टूबर 2022 से एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपये में मिलेगा।

हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो यहां कीमतों में 32.50 रुपये कमी की गई है। कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपये सस्ता होकर 1,995.50 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपये सस्ता हुआ है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag