DGCA ने SpiceJet से हटाया प्रतिबंध, पूर्ण क्षमता के साथ कर सकेगा उड़ानों का संचालन

शुक्रवार को DGCA ने स्पाइजेट को बड़ी खुखबरी देते हुए उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब स्पाइजेट 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ अपनी उड़ानों का संचालन कर सकेगी।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

शुक्रवार को DGCA ने स्पाइजेट को बड़ी खुखबरी देते हुए उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब स्पाइजेट 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ अपनी उड़ानों का संचालन कर सकेगी। बता दे, इससे पहले डीजीसीए ने स्पाइसजेट की 50 फीसद उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा था।

प्रतिबंध हटाने की जनाकारी देते हुए DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 30 अक्टूबर से स्पाइसजेट की 50 फीसद उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया जाएगा। आपकों बता दे, प्रतिबंध हटने के बाद विंटर शेड्यूल के तहत अब स्पाइजेट एक सप्ताह में 3,193 उड़ानों के संचालन कर सकेगा।

डीजीसीए ने स्पाइजेट पर कब लगाया था प्रतिबंध

बताते चले, जुलाई 2022 में तकनीकी खराबी के चलते कई उड़ाने बाधित हुई थी जिसके बाद स्पाइजेट को डीजीसीए की कारवाई का सामना करना पड़ा था और स्पाइजेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद डीजीसीए ने 21 सितंबर को इस प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दिया था। जुलाई में डीजीसीए ने जांच के दौरान पाया था कि, स्पाइजेट में अतिरिक्त पार्ट की किल्लत है और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था भी खराब है। जिसके बाद उसकी 50 फीसदी उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

और पढ़ें............

Axis Bank के शेयर में अचानक आई काफी तेजी!

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag