ICICI Loan Fraud Case: चंदा कोचर, उनके पति दीपक सहित 3 आरोपी 10 जनवरी तक रहेंगे हिरासत में

CBI की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को ICICI Bank की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Janbhawana Times

ICICI Loan Fraud Case: CBI की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को ICICI Bank की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, विशेष सरकारी वकील ए लिमोसिन द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए CBI ने आगे उनकी हिरासत की मांग नहीं की। इसके बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10 जनवरी, 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज  ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया था। CBI के अनुसार यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले में हो रही है। वहीं इसी मामले में इससे पहले ICICI की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को भी गिरफ्तार किया था। 

CBI का आरोप है कि ICICI बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, RBI के दिशानिर्देशों और बैंक की क्रेडिट नीति का उल्लंघन करते हुए VN धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को 3,250 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं स्वीकृत की थीं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag