अब बंगाल को मिलेगी मोदी सरकार की सौगात, दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

अब बंगाल में भी देश की सबसे उत्तम ट्रेन वंदे भारत दौड़ेगी। 30 दिसंबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

बंगाल के लोगों को मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है।आपको बता दें कि अब बंगाल में भी देश की सबसे उत्तम ट्रेन वंदे भारत दौड़ेगी। 30 दिसंबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।

आपको बता दें कि वंदे भारत के बंगाल में चलने से आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी 550 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में ट्रेन से 8 घंटे लगते हैं।

6 राज्यों में चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में 6 राज्यों में चल रही है। इसमें दिल्ली औऱ वाराणसी(उत्तर प्रदेश), चेन्नई-मैसूर-गांधीनरग व बिलासपुर-नागपुर,ऊना(हिमाचल प्रदेश) और कटरा (जम्मू और कश्मीर) समेत 3 मार्ग और हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस में क्या है खास ?

इस ट्रेन में हाई लेवल की सुविधा है। कई रास्तों पर यह ट्रेन 25 प्रतिशत समय को कम करती है। आपको बता दें कि ये 7वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag