7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कब औऱ कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना बढ़िया रहने वाला है, सरकार अगले महीने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। खबर के अनुसार इस साल दूसरी बार कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी का ऐलान हो सकता है।

Janbhawana Times

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना बढ़िया रहने वाला है, सरकार अगले महीने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। खबर के अनुसार इस साल दूसरी बार कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी का ऐलान हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए 5 प्रतिशत डीए (DA) बढ़ा सकती है। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों का 18 महीने का डीए होल्ड कर दिया गया था। अब सभी कर्मचारी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों का डीए जनवरी 2020 से जून 2021 तक लगातार रोका गया है, जिसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार कर्मचारियों के खाते में 1.50 लाख रुपये डाल सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। ज्ञात हो कि 2021 से अब तक डीए में सरकार 11 फीसदी बढ़ोत्तरी कर चुकी है, इस साल मार्च में ही 3 फीसदी का इजाफा डीए में हुआ था। फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर 34 प्रतिशत की दर से डीए (DA) का भुगतान किया जा रहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag