Air Travel : नागर विमानन मंत्रालय ने बताया, देश में अप्रैल में एक ही दिन 4.56 लाख लोगों ने की घरेलू हवाई यात्राएं

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि 30 अप्रैल 2023 को देश में घरेलू यात्रा के लिए यात्रियों ने 2,978 उड़ानों में सफर किया।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

कोरोना महामारी के समय भारत समेत दुनियाभर में कोविड-19 के कारण हवाई यात्राएं प्रभावित हुईं। लोगों कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हवाई जहाज में यात्रा करने के बच रहे थे। कोविड के कारण इस सेक्टर की आर्थिक स्थित बेहद खराब हुई और व्यापार में घाटा हुआ।

वहीं कोरोना काल के बाद हवाई एक बार फिर शुरु हुई और धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने हवाई घरेलू हवाई यात्रा को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। मंत्रालय के अनुसार 30 अप्रैल को देश में 4,56,082 यात्रियों ने हवाई सफर किया है। जोकि कोविड के बाद बड़ी बढ़त है।

2,978 उड़ानों में किया सफर

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि 30 अप्रैल 2023 को देश में घरेलू यात्रा के लिए यात्रियों ने 2,978 उड़ानों में सफर किया। इसके अलावा इस दिन कुल फ्लाइट मूवमेंट 5,947 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कुल पैसेंजर्स 9,13,336 रहे। मंत्रालय ने इस बारे में ट्वीट किया।

जिसमें बताया गया कि “कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद घरेलू हवाई यातायात में बीते कुछ महीनों से सुधार हो रहा है और इसने कोरोना पूर्व स्तर के औसत को पीछे छोड़ दिया है”। आपको बता दें कि कोरोना से पहले देश में प्रतिदिन लगभग 3,98,579 यात्री हवाई सफर करते थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार 1 मई को हवाई यात्रा को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि घरेलू हवाई यात्रियों की आसमान छूती संख्या देश की बढ़ती समृद्धि का संकेत है। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक विमानन क्षेत्र हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है।

मार्च में इतने लोगों ने भरी उड़ान

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मार्च के घरेलू यात्रा को लेकर नया डेटा जारी किया है। नए आंकड़ों के अनुसार देश में मार्च में 128.93 लाख यात्रियों ने घरेलू हवाई सफर किया था। जोकि पिछले वर्ष के मार्च के मुकाबले इसमें 21.4 प्रतिशत की वृद्धि रही थी। आपको बता दें कि जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान कुल 375.04 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था।

calender
02 May 2023, 11:15 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो