नई दिल्ली: आपने ये तो जरूर सुना होगा कि लोग अक्सर लड़का या लड़की की शादी कराने को कॉन्ट्रैक्ट लेते है. लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा मामला देखा या सुना है, जहां किसी व्यक्ति को ब्रेकअप कराने के लिए 2.8 लाख की सैलरी मिलती हो? बता दें, हाल ही में वॉशिंगटन से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां दूसरों का ब्रेकअप कराना एक ऑफिशियल जॉब बन चुका है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.
बता दें, अमेरिका के एक ग्लोबव डेटिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी कंपनी में चीफ ब्रेकअप ऑफिसर की पोजिशन के लिए वैंकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है. खास बात है कि इस पद चयनित उम्मीदवार को हर महीने करीब 3,000 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 2.8 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा.
कंपनी के अनुसार, इस वैकेंसी को निकालने के पीछे उन लोगों की मदद करना है जो अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन अपने पार्टनर से सीधे यह बात कहने में हिचकिचाते है या किसी ओर वजह से कह नहीं पाते. इस केस में चयनित व्यक्ति संबंधित ग्राहक की ओर से उसके पार्टनर को कॉल या संदेश के जरिए रिश्ता खत्म होने की जानकारी देगा और बातचीत को सम्मानजनक तरीके से पूरा करेगा.
इस नौकरी के लिए उम्मीदवार में बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, इमोशनल अंडरस्टैंडिंग और मॉडर्न डेटिंग कल्चर की अच्छी जानकारी होना जरूरी है. दिलचस्प बात यह है कि जिन लोगों का खुद कम से कम तीन बार ब्रेकअप हो चुका है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी. कंपनी का मानना है कि ऐसे उम्मीदवार रिश्तों की कॉम्प्लिकेशंस को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं.
कंपनी ने इस नई पहल के पीछे की वजह भी बताई है. उसके मुताबिक, डिजिटल दौर में रिश्तों में संवाद लगातार कम होता जा रहा है. डेटिंग प्लेटफॉर्म के एक सर्वे में सामने आया कि 84 प्रतिशत जेन-जी और मिलेनियल्स कभी न कभी 'घोस्टिंग' यानी बिना कोई कारण बताए अचानक संपर्क खत्म कर देने जैसी स्थिति का सामना कर चुके हैं. ऐसे में यह सेवा लोगों को रिश्ते के अंत का स्पष्ट जवाब और इमोशनल क्लोजर देने के लिए शुरू की गई है.
प्लेटफॉर्म की इन-हाउस डेटिंग एक्सपर्ट जेमी ब्रॉनस्टीन का कहना है कि आइडियल सिचुएशन में ब्रेकअप की बातचीत दोनों लोगों के बीच सीधे होनी चाहिए, लेकिन बिना कुछ बताए रिश्ता खत्म कर देना उससे भी ज्यादा तकलीफदेह होता है. यही वजह है कि एक अनोखी जॉब वैकेंसी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लेकिन साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या रिश्तों को खत्म करने जैसी पर्सनल और इमोशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी भी अब आउटसोर्स की जा सकती है. First Updated : Monday, 29 June 2026