नई दिल्ली: 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों की तेजी के बाद मामूली सुधार और उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. शादी के सीजन में आम लोग और निवेशक इस बात से परेशान हैं कि क्या अभी सोना-चांदी खरीदना सही समय है या दाम और गिरने का इंतजार करना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव के कारण सोना सुरक्षित निवेश के रूप में चमक रहा है, लेकिन MCX पर हालिया गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को थोड़ी राहत दी है. रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आने के बावजूद बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
शादियों का मौसम होने से बजट पर असर पड़ रहा है, जहां सोना 1.5 लाख रुपये के आसपास पहुंचने से खरीदारी मुश्किल लग रही है. साथ ही चलिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने-चांदी के ताजा भाव, MCX अपडेट और निवेश की सलाह और भाव जानते हैं.
चांदी पिछले कुछ समय में भारी उतार-चढ़ाव का शिकार रही है. यह ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई से गिरकर अब ₹2,67,000 के आसपास पहुंच गई है, यानी अपने पीक से 35% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि हाल के दिनों में रिकवरी देखी गई है, लेकिन अभी भी यह निवेशकों के लिए आकर्षक स्तर पर है.
29 जनवरी 2026 को सोना ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था. अब MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, यानी रिकॉर्ड से ₹30,150 सस्ता. इसी तरह चांदी 29 जनवरी को ₹4,20,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर थी, जबकि 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी अब ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर है. यह अपने हाई से करीब ₹1,52,384 सस्ती मिल रही है.
पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद MCX में उतार-चढ़ाव जारी है. कल सोना और चांदी गिरावट के साथ बंद हुए थे. 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जिसमें ₹959 की कमी आई. चांदी भी ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर हल्की सुस्ती के साथ बंद हुई. आज बाजार की नजर इस पर है कि क्या यहां से नई तेजी आएगी या कीमतें और नीचे जाएंगी. First Updated : Thursday, 05 February 2026