Gold-Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, मुंबई-कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में गिरे दाम

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में बहुमूल्य धातुओं के भाव और नीचे खिसक गए हैं.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में बहुमूल्य धातुओं के भाव और नीचे खिसक गए हैं. वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई कमजोरी के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत फिसलकर 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों और भू-राजनीतिक उठापटक ने निवेशकों का रुख बदला है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है.

आज क्या हैं सोने के दाम

घरेलू स्तर पर महानगरों और अन्य बड़े शहरों में सोने के भाव में गिरावट साफ देखी जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,430 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के अलावा चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,43,280 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसके अतिरिक्त अहमदाबाद और भोपाल के बाजारों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,330 रुपये तथा 22 कैरेट का रेट 1,31,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ा सैन्य तनाव

मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव गहराने से कच्चे तेल के बाजार में उबाल आ गया है. अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार नौवीं रात किए गए हमलों और जॉर्डन पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. 

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने की ही तरह चांदी की घरेलू कीमतों में भी नरमी का रुख है और आज सुबह भारतीय बाजार में चांदी 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. विदेशी बाजारों में चांदी की स्थिति थोड़ी अलग है. जहां हाजिर चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी दिखाते हुए 56.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो