Gold-Silver Price: वेडिंग सीजन में फिर बढ़े सोने के दाम, जाने आपके शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. अगर आप सोना खरीदने या इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा बाजार भाव जानना जरूरी है. वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग के चलते आज 20 फरवरी को सोने-चांदी के दामों में उछाल देखा गया है.

Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. अगर आप इस समय सोना खरीदने या इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा बाजार भाव जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वैश्विक बाजारों में आए उतार-चढ़ाव और मजबूत निवेश मांग के चलते इनकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. अगर आप इस वेडिंग सीजन में सोने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के रुझान और कीमतों पर नजर रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.
आज, 20 फरवरी 2025 को, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले वायदा बाजार में सोना 510 रुपये महंगा होकर 86,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली.
सोने-चांदी के वायदा भाव में उछाल
MCX पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 510 रुपये या 0.59% बढ़कर 86,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 86,489 रुपये का इंट्राडे हाई छू लिया. सुबह 10 बजे तक यह 86,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 85,910 रुपये से 0.46% अधिक था.
इसी तरह, चांदी के वायदा अनुबंधों में भी तेजी देखी गई. 5 मार्च 2025 को परिपक्व होने वाले चांदी वायदा की कीमत 96,797 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछले सत्र में यह 96,406 रुपये पर बंद हुई थी. रिपोर्ट लिखे जाने तक चांदी 96,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो 0.56% की बढ़त दर्शाती है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी जारी है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 2,957.1 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर थी. वहीं, हाजिर सोना 2,940.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था.
देशभर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
-
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹88,190, 22 कैरेट – ₹80,850
-
मुंबई: 24 कैरेट – ₹88,040, 22 कैरेट – ₹80,700
-
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹88,040, 22 कैरेट – ₹80,700
-
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹88,040, 22 कैरेट – ₹80,700
चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)
-
दिल्ली: ₹1,00,500
-
मुंबई: ₹1,00,500
-
कोलकाता: ₹1,00,500
-
चेन्नई: ₹1,08,000


