नई दिल्ली: आज यानी 18 दिसंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी ने भी तेज उछाल दर्ज किया है. आज चांदी का भाव बढ़कर 2.11 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
बाजार की नजर अब अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़ों और वेनेजुएला में जारी भू-राजनीतिक तनाव पर टिकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन वैश्विक कारकों का असर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों पर साफ तौर पर दिखाई दे सकता है.
आज भारत में सोने की कीमतों में सभी कैरेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
18 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत आज कल के मुकाबले 250 रुपये बढ़कर 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं 100 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 10,11,300 रुपये हो गया, जो बुधवार को 10,08,800 रुपये था. यानी इसमें 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
24 कैरेट सोने में भी आई तेजी
24 कैरेट सोने की कीमत में भी आज मजबूती देखने को मिली.
10 ग्राम 24 कैरेट सोना: 330 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,840 रुपये
100 ग्राम 24 कैरेट सोना: 3,300 रुपये बढ़कर 13,48,400 रुपये
बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,34,510 रुपये और 100 ग्राम 13,45,100 रुपये पर था.
22 कैरेट सोने का आज का भाव
22 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
10 ग्राम 22 कैरेट सोना: 1,23,600 रुपये
100 ग्राम 22 कैरेट सोना: 12,36,000 रुपये
कल के मुकाबले 100 ग्राम 22 कैरेट सोने में 3,000 रुपये की तेजी आई है.
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है.
चांदी: 211 रुपये प्रति ग्राम
चांदी: 2,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम
बुधवार को चांदी का भाव 208 रुपये प्रति ग्राम और 2,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम था.
इन शहरों में आज सोने की कीमत
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, मैसूर और भुवनेश्वर में आज:
24 कैरेट: 13,484 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट: 12,360 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट: 10,113 रुपये प्रति ग्राम
वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, सूरत और राजकोट में आज:
24 कैरेट: 13,489 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट: 12,365 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट: 10,118 रुपये प्रति ग्राम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अयोध्या में आज:
24 कैरेट: 13,499 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट: 12,375 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट: 10,128 रुपये प्रति ग्राम
First Updated : Thursday, 18 December 2025