Gold Silver Rate: सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानिए आज सोना-चांदी का क्या भाव है

Gold Silver Rate: आज ग्लोबल कारणों के वजह से चांदी के कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला है इसके साथ ही सोना भी कदमताल करते हुए ऊपरी दायरे से काफी नीचे आ गया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Gold Silver Rate: आज सोना-चांदी के कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ये अपने ऊपरी स्तरों से काफी नीचे आ गए हैं। इस समय सोना 59800-59700 रुपये के साथ ट्रेड कर रहा हैं। ग्लोबल बाजार में इस समय सोना-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। जिसका असर घरेलू बुलियन मार्केट में मेटल्स के दाम पर देखने को मिल रही है।

आज बाजार में सोना का भाव

24 कैरेट शुद्धता वाला सोना की कीमतों पर 33 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 59731 रुपये प्रति 10 ग्राम रेट पर मिल रहा है। आज इसका सबसे ऊपरी स्तर 59764 रुपये था। सोने की यह कीमत जून वायदा के लिए है। 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चमकीली मेटल चांदी आज जबरदस्त गिरावट दर्ज के साथ कारोबार कर रही है। आज बाजार में चांदी के भाव में 431 रुपये प्रति ग्राम पर गिरावट देखी जा रही है। जो कुल 0.57 फीसदी का गिरावट है। वही चांदी आज 75280 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट ट्रेड करते हुए देखे गए और नीचे के तरफ इसमें 75026 रुपये तक देखे गए। चांदी की यह कीमत जुलाई वायदा के लिए हैं।

सोने-चांदी के भाव में क्यों हो रही है गिरावट

आज सोने चांदी के दामों में इसलिए गिरावट देखा जा रही है क्योंकि फेडरल रिजर्व की आज मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में एक बार फिर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा देखने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो डॉलर की कीमत बढ़ेगी और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी वजह से ग्लोबल मार्केट में आज सोना-चांदी की कीमत नीचे आ रही है।

कॉमिक्स पर सोना-चांदी के दाम

कॉमिक्स पर सोना के दामों में देखा जाए तो आज ये 1.50 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ बाजार में ट्रेड कर रही है और 1,990.70 डॉलर प्रति औंस पर अभी बना हुआ है। ये 0.08 फीसदी के गिरावट के साथ रेड जोन में बिजनेस कर रही है। वही चांदी के कीमत इस समय 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 25.120 डॉलर प्रति औंस पर बिजनेस कर रहे हैं।

calender
02 May 2023, 01:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो