भारत डिजिटल पेमेंट में दूसरे देशों को पछाड़ बना नंबर वन, 89.5 मिलियन हुई UPI ट्रांजेक्शन

डिजिटल भुगतान को लेकर MyGovIndia ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार वर्ष 2022 में भारत में 89.5 मिलियन डिजिटल ट्रांजेक्शन्स हुई है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Digital Payment : भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान का लगातार विस्तार हो रहा है। देश में लोग सभी कार्यों को ज्यादातर डिजिटल माध्यम से कर रहे हैं। वहीं लोग सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश में लगातार इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऑनलाइन शॉपिंग हो या फिर बिजली का बिल भरना जैसे काम ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा पूरे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने इस मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ग्लोबल लीडर बन गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में विश्व भर में कुल हो रहे डिजिटल पेमेंट में से 46 प्रतिशत रियल पेमेंट केवल भारत में हुआ है।

89.5 मिलियन हुआ डिजिटल ट्रांजेक्शन

डिजिटल भुगतान को लेकर MyGovIndia ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार वर्ष 2022 में भारत में 89.5 मिलियन डिजिटल ट्रांजेक्शन्स हुई है। जोकि बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। वहीं देश में डिजिटल पेमेंट में 91 फीसदी का बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत के बाद डिजिटल पेमेंट के मामले में ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया 8 मिलियन चौथे नंबर पर हैं। बता दें ये देश एक समय डिजिटल भुगतान में भारत से आगे थे।

डिजिटल पेमेंट पर बढ़ी रही निर्भरता

देश में लोग पैसों के लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। बड़े-बड़े स्टोर के अलावा रेहड़ी -पटरी वाले लोग में डिजिटल रूप में पेमेंट को अपना रहे हैं। यही वजह है कि देश अब कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट बेगलुरु में हो रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे पर मुंबई है।

calender
11 June 2023, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो