मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को उपहार में दिया आलीशान बंगला, जानिए क्या है इस बंगले की कीमत और खासियत  

Mukesh Ambani : जाने-माने उद्योगपति एवं रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी और कॉलेज के दोस्त मनोज मोदी को 22 मंजिला आलीशान बंगला उपहार में दिया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया के माध्यम से दी है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

बिजनेस प्लान के लिए चर्चा में रहने के अलावा श्री अंबानी अपने लेटेस्ट जेस्चर के लिए भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने एक कर्मचारी और कॉलेज के दोस्त मनोज मोदी को 22 मंजिला महलनुमा घर तोहफे में दिया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मनोज बिजनेस डील करने में काफी एक्सपर्ट माने जाते हैं, पिछले कई दशकों से वह रिलायंस इंडस्ट्रीज को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते नजर आए हैं, मनोज का लगन और भरोसे को देखते हुए मुकेश अंबानी ने उनको यह आलीशान घर तोहफे में दिया है। 

रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के जाने माने उद्योगपतियों में से एक हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में भी गिने जाते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने वरिष्ठ कर्मचारी मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है। बता दें कि मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है।

क्या है बंगले की खासियत

यह बंगला 22 मंजिला है जो की 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह घर मुंबई में नेपियन सी रोड में स्थित है, इस आलीशान घर की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वही मुकेश अंबानी के द्वारा मनोज मोदी को गिफ्ट में दिया गया बंगला तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा डिजाइन किया गया है। खबरों की माने तो इस आलीशान बंगले का कुछ फर्नीचर इटली से लाया गया है। 

कौन है मनोज मोदी

मनोज मोदी, मुकेश अंबानी के कॉलेज के दोस्त हैं दोनो ने मुंबई यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में साथ पढ़ाई की है। 1980 से मनोज मोदी रिलायंस कंपनी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय में मनोज रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।    

calender
25 April 2023, 05:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो