Petrol Diesel Today Price: 19 जनवरी के लिए जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने शहर में क्या है कच्चे तेल की कीमत?

Petrol Diesel Today Price: 19 जनवरी के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. कहीं पेट्रोल के दामों में गिरावट आई है तो कहीं उछाल भी देखा जा रहा है. जानें आज के बदलते दाम.

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • जानें इन महानगरों के दाम. 
  • दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के दाम.

Petrol Diesel Today Price: 19 जनवरी दिन शुक्रवार के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों को जारी कर दिया है इसके दाम सुबह 6 बजे ही जारी कर दिए जाते हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कहीं बढ़तोरी तो कभी गिरावट देखी जाती है. ऐसे में आप बाइक या किसी भी वाहन में पेट्रोल डलवाने से पहले इसके रेट जान लें.?

अक्सर लोगों को याद नहीं रहता है और वह पेट्रोल और डीजल के लिए वहीं पैसे देते हैं जो पहले की कीमत होती है घर से निकलने से पहले यदि आप चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम हमें जाने से पहले पता हो जाएं तो इसके लिए आप घर बैठे एक मैसेज के जरिए हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में जान सकते हैं.

दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के दाम

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है. मुबंई में पेट्रोल 106.31 रुपये व डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये और डीजल का रेट 94.24 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये व डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है.

जानें इन महानगरों के दाम 

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत-96.2 रुपये प्रति लीटर.

डीजल के रेट- 89.75 रुपये में मिल रहा है.

कानपुर में पेट्रोल के दाम- 97.75 रुपये.

डीजल के बदलते दाम-90.86 रुपये प्रति लीटर.

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत-97.46 रुपये.

डीजल के रेट- 90.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

वाराणसी में पेट्रोल की कीमत- 97.05 रुपये.

डीजल की कीमत- 90.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag