नई दिल्ली: आज यानी बुधवार, 7 जनवरी को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें ताजा भाव पर टिकी हैं.
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जानना बेहद जरूरी है.
एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को 1,39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. पिछले कारोबारी दिन सोना 1,39,083 रुपये पर बंद हुआ था. सुबह 9:50 बजे यह गोल्ड फ्यूचर 1,38,389 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो कि पिछली बंद कीमत से करीब 650 रुपये की गिरावट को दर्शाता है. शुरुआती कारोबार में सोना 1,39,140 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा.
बुधवार के कारोबारी सत्र में चांदी के दाम भी कमजोर नजर आए. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,55,755 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. यह पिछली बंद कीमत के मुकाबले करीब 3,050 रुपये की गिरावट है. हालांकि शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स सिल्वर 2,59,692 रुपये के हाई लेवल तक पहुंची थी.
24 कैरेट – 1,38,980 रुपये
22 कैरेट – 1,27,410 रुपये
18 कैरेट – 1,04,280 रुपये
मुंबई में सोने के दाम
24 कैरेट – 1,38,830 रुपये
22 कैरेट – 1,27,260 रुपये
18 कैरेट – 1,04,130 रुपये
24 कैरेट – 1,40,400 रुपये
22 कैरेट – 1,28,700 रुपये
18 कैरेट – 1,07,350 रुपये
24 कैरेट – 1,39,480 रुपये
22 कैरेट – 1,27,850 रुपये
18 कैरेट – 1,04,610 रुपये
24 कैरेट – 1,38,880 रुपये
22 कैरेट – 1,27,310 रुपये
18 कैरेट – 1,04,180 रुपये
लखनऊ में सोने के दाम
24 कैरेट – 1,39,630 रुपये
22 कैरेट – 1,28,000 रुपये
18 कैरेट – 1,04,760 रुपये
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. ऐसे में अगर आप आज इन कीमती धातुओं की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचा जा सके.
First Updated : Wednesday, 07 January 2026