चांदी हाई से ₹1.44 लाख नीचे: अचानक टूटा दाम, सोना भी लुढ़का, जानें आज का ताजा अपडेट

बुधवार को सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलते ही चांदी ने 2000 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई और अब 1.44 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास सस्ती हो गई है. सोना भी लुढ़ककर निवेशकों को बड़ा मौका दे रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी ये धातुएं तेजी से उछलती हैं तो कभी अचानक गिरावट का शिकार हो जाती हैं. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी के भाव में भारी गिरावट आई और 2,000 रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई, जबकि सोने में भी फिसलन देखी गई. हालांकि, उच्चतम स्तर से तुलना करें तो दोनों धातुएं अभी भी काफी सस्ती मिल रही हैं.

चांदी का भाव खुलते ही फिसला

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत कमोडिटी मार्केट खुलने के साथ ही गिर गई. पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,77,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन बुधवार को ओपनिंग पर ही यह 2,75,553 रुपये पर आ गई. इस तरह वायदा चांदी में 2,297 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई.

हाई से तुलना करें तो चांदी अभी भी 1,44,495 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है. 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव पहली बार 4 लाख रुपये के पार गया था और 4,20,048 रुपये का लाइफटाइम हाई छुआ था. उसके बाद भाव में तेज क्रैश आया और यह 2.25 लाख रुपये तक गिर गया. अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध शुरू होने के बाद ग्लोबल टेंशन बढ़ने से चांदी फिर तेजी दिखाई और रिकॉर्ड स्तर छुए, लेकिन अब फिर गिरावट का दौर है. सोना भी हाई से 30,445 रुपये सस्ता हुआ.

बुधवार को आई गिरावट

सोने की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखी गई. मंगलवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,63,303 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही यह 1,62,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, यानी 652 रुपये की कमी. हाई से तुलना करें तो सोना भी काफी सस्ता मिल रहा है. 29 जनवरी को सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था, उसके बाद क्रैश आया. ताजा गिरावट के साथ अब सोना हाई से 30,445 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है. मिडिल ईस्ट युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक इन धातुओं को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, लेकिन प्रॉफिट बुकिंग से कीमतों में दबाव बना हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो