भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते एक बार फिर तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गए हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद, जिसमें निर्दोष पर्यटक मारे गए, भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा कर दी है. अब दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात पूरी तरह बंद हो चुका है. सवाल उठता है कि इस फैसले का असर भारत पर कितना पड़ेगा, और कौन-कौन सी वस्तुएं इससे प्रभावित होंगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पहले ही बहुत सीमित था. 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200% शुल्क लगा दिया था, जिससे व्यापार में भारी गिरावट आई.
2018-19 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 4,370 करोड़ रुपये से अधिक था, जो 2019-20 में घटकर 2,772 करोड़ रुपये रह गया.
पाकिस्तान से भारत को आयात की जाने वाली चीजें थीं –
तरबूज, खरबूजा, सीमेंट, सेंधा नमक, सूखे मेवे, मुल्तानी मिट्टी, कपास, चूना, पत्थर, चप्पल, सल्फर, चमड़े का सामान और कुछ रसायन. इनमें से कुछ विशेष वस्तुएं जैसे मुल्तानी मिट्टी, सेंधा नमक या सीमेंट थोड़ी महंगी हो सकती हैं, लेकिन इनके विकल्प भारत में या अन्य देशों से उपलब्ध हैं.
चाय, फल-सब्जियां, नारियल, मसाले, चीनी, प्लास्टिक उत्पाद, फार्मा दवाइयां, मोटर पार्ट्स और डेयरी उत्पाद. First Updated : Monday, 05 May 2025