E-RUPI  वाउचर क्या है , जानिए इससे क्या मिलेंगे फायदे 

 What is E-RUPI Vouchers: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने E-RUPI  वाउचर नॉन बैंकिंग कंपनियों को भी जारी करने का आदेश दिया है। लेकिन क्या आप जानते है E-RUPI  वाउचर क्या है और ये कैसे काम करता है। अगर आप नहीं जानते तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

calender

RBI MPC Meeting: हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं करने का निर्णय बरकरार रखने का ऐलान किया है। इस बैठक में  E-RUPI  वाउचर को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें कहा गया है कि इसका दायरे  में अब बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही नॉन बैंकिंग कंपनियों को भी इसे जारी करने का आदेश दिया है।

RBI गवर्नर E-RUPI वाउचर की सुविधा के बारे में कहा- 

RBI गवर्नर  शक्तिकांत दास ने कहा कि E-RUPI वाउचर की सुविधा को आसान बनाने के लिए नॉन बैंक को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि E-RUPI वाउचर को जारी करने के प्रोसेस और रिडेम्पशन को भी सर्कल करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि अभी सिर्फ बैंकों की ओर से ही E-RUPI वाउचर को जारी करने की सुविधा दी गई है।

 E-RUPI  वाउचर क्या है? 

E-RUPI  वाउचर को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के यूनिफाइड इंटरफेस पर चलता है। इस वाउचर को केंद्र सरकार और बैंकों की तरफ से सीमित सीमा तक जारी किया जाता है। इसका उपयोग डिजिटल पेमेंट के लिए किया जाता है। E-RUPI  वाउचर का उपयोग सरकार वेलफेयर स्कीम के लिए कर रही है। E-RUPI वाउचर की मदद से  कैशलेस और कॉन्टलेस पैसे मिल जाते हैं इसके लिए किसी मिडिलमैन की जरूरत नहीं होती है। इसमें सिर्फ  QR Code  को स्कैन करके आसानी से किसी भी व्यक्ति के अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। 

E-RUPI कैसे करता है काम-

E-RUPI   वाउचर एक नेट बैंकिंग है जो IMPS  आदे जैसे पेमेंट विकल्पों से आसान है। E-RUPI   वाउचर के माध्यम सेआप एक QR Code की मदद से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।    

First Updated : Friday, 09 June 2023
Tags :