दिल्ली की बस में जघन्य अपराध! युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, तालाब में शव फेंककर हुए फरार

रात में घर लौटते समय मनोज और दिनेश नरेला जाने के लिए एक मिनी बस (RTV) में सवार हुए. सफर के दौरान मनोज के हाथ से खाने की पॉलिथीन फट गई, जिससे कढ़ी सीट और फर्श पर गिर गई. बस चालक आशीष इस बात से इतना गुस्से में आ गया कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

calender

Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना इलाके में इंसानियत को शर्मसार और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बस के अंदर पहले उसे लोहे की रॉड और डंडों से पीटा गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बवाना बस डिपो के पास तालाब किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनोज उर्फ बाबू के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था और अपने भाई के साथ दिल्ली के नरेला में रहता था. मनोज शादी और पार्टियों में खाना बनाने का काम करता था. घटना वाली रात वह अपने साथी दिनेश के साथ एक बर्थडे पार्टी में खाना बनाकर लौट रहा था.

खाना गिरने पर भड़का बस चालक, शुरू हुआ विवाद

रात में घर लौटते समय मनोज और दिनेश नरेला जाने के लिए एक मिनी बस (RTV) में सवार हुए. सफर के दौरान मनोज के हाथ से खाने की पॉलिथीन फट गई, जिससे कढ़ी सीट और फर्श पर गिर गई. बस चालक आशीष इस बात से इतना गुस्से में आ गया कि उसने बस रोककर मनोज को गालियां देनी शुरू कर दी. इस बीच दिनेश बवाना चौक पर उतर गया.

पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बस चालक आशीष और उसके साथी ने मनोज को खाना साफ करने के लिए मजबूर किया, लेकिन जब उसने मना किया तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उसकी प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) में लोहे की रॉड डाल दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. First Updated : Monday, 10 February 2025