पीयूसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सतीश ने कर्नाटक के कोडागु जिले में कारपेंटर का काम करता था। पिछले 10 सालों से वह शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था, लेकिन लड़की कहीं नहीं मिल रही थी। कई जगहों पर तो लड़की देखकर शादी तय कर दी गई, लेकिन कुछ कारणों से शादी टूट गई। घर पर उनका एक बड़ा भाई भी था, जो अविवाहित था।
बढ़ती उम्र के कारण नहीं मिल रही थी लड़की
लड़की की भी तलाश की गई, लेकिन उसकी बढ़ती उम्र के कारण वह भी नहीं मिली। माता-पिता अपने सबसे छोटे बेटे की शादी के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उसके लिए कोई लड़की नहीं ढूंढ पा रहे थे।
परेशान युवक ने की आत्महत्या
बता दें कि बेलगावी से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। बेलगावी तालुका के के.के. कोपा गांव के बसवराज को तमाम कोशिशों के बावजूद लड़की नहीं मिल सकी। उसके भाई की शादी पिछले साल हुई थी। अगले महीने उसकी बहन की भी शादी थी। हालाँकि, तीन साल तक वह लड़की नहीं मिल सकी। इसी कारण शादी न हो पाने के दुख में उसने आत्महत्या कर ली। First Updated : Wednesday, 19 February 2025