केजरीवाल ने छठ के मौके पर ईस्ट किदवई नगर जाकर श्रद्धालुओं से की मुलाकात

केजरीवाल ने छठ के मौके पर ईस्ट किदवई नगर जाकर श्रद्धालुओं से की मुलाकात

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज भारत के कई राज्यों में छठ का पर्व मनाया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईस्ट किदवई नगर जाकर छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं से मुलाक़ात की।

जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा, इस बार कोरोना के कारण बहुत सारी परेशानियां थीं लेकिन छठी मईया के आशीर्वाद से हम छठ मना रहे हैं। सबके सुख की कामना कीजिए, चाहे हमारी पार्टी के हो या दूसरी पार्टी के। ये वक़्त राजनीति करने का नहीं है। मैं विरोधियों के भी सुख की कामना करता हूं।

उन्होंने कहा, सभी लोगों को छठ की बहुत शुभकामनाएं। अभी कोरोना ख़त्म नहीं हुआ है इसलिए सावधानी बरतें। इस बार डेंगू के मामले ज़्यादा आए हैं। मौसम बदल रहा है। मुझे उम्मीद है कि हफ्ते 10 दिन के अंदर हम डेंगू को नियंत्रित कर देंगे।

READ MORE: 11 नवंबर से दिल्ली में लॉन्च की जाएगी एंटी ओपन बर्निंग: गोपाल राय

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बुराडी घाट पहुंचे। उन्होंने कहा, पूरी दिल्ली में कोविड निर्देशों का पालन करते हुए 800 से ज़्यादा जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मैं सभी लोगों को छठ पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

बता दे, आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। बिहार, बंगाल, नेपाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ये एक लोकल त्योहार है, जो बिहार के लोगों के दुनिया भर में फैलने के साथ तेजी ग्लोबल होता जा रहा है। हिंदू धर्म के सबसे पुराने त्योहारों में से एक छठ पर्व कई मायने में अनूठा है।

.
calender
10 November 2021, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो