Azadi Special Question: 15 अगस्त के दौरान पूछे जाते हैं ये सवाल, अगर जानते हैं तो दीजिए जवाब!

Azadi Special Question: भारत को लंबे संघर्षों के बाद आज़ादी मिली, इसके पीछे कई कहानियां कई सवाल हैं जो एक भारतीय नागरिक को मालूम होने चाहिए.

Shabnaz Khanam
Shabnaz Khanam

हाइलाइट

  • 'भारत छोड़ो आंदोलन' अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है

Azadi Special  Quiz Question: जनरल नॉलिज से जुड़े सवाल तो हर रोज हम आपके लिए लेकर ही आते हैं. लेकिन आज का सवाल थोड़े अलग हैं. आज के सवाल स्पेशल इसलिए भी हैं क्योंकि आज भारत अपनी आज़ादी का जश्न मना रहा है. आज ही के दिन भारत को आज़ादी मिली थी. इस दौरान जितनी भी बड़ी चीज़े हुई उनकी एक लिस्ट तैयार की है. जिससे आपकी जनरल नॉलिज में बढ़ोत्तरी होगी.

सवाल - स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री किसको चुना गया था?
1. जवाहरलाल नेहरू

2. महात्मा गांधी
3. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
4. सरदार वल्लभभाई पटेल

जवाब -  जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे.

सवाल - निम्नलिखित में से किसने ब्रिटिश भारत के अंतिम वायसराय के तौर पर काम किया?
1. लॉर्ड माउंटबेटन
2. लॉर्ड कैनिंग
3. लॉर्ड डलहौजी
4. लॉर्ड कर्जन

जवाब - लॉर्ड माउंटबेटन ने ब्रिटिश भारत के अंतिम वायसराय के तौर पर काम किया.

सवाल - 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण कब और कहां दिया गया था?
1. 15 अगस्त, 1947, मुंबई में
2. 14-15 अगस्त 1947 मध्य रात्री , दिल्ली में
3. 14 अगस्त, 1947, मुंबई में
4. 15 अगस्त, 1947, दिल्ली में

जवाब - 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण 14-15 अगस्त 1947 मध्य रात्री को दिल्ली में दिया गया था.

सवाल - किसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के तौर पर 'राष्ट्रपिता' की उपाधि दी गई?
1. सरदार वल्लभभाई पटेल
2. सुभाष चंद्र बोस
3. महात्मा गांधी
4. भगत सिंह

जवाब - महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' की उपाधि दी गई.

सवाल - वर्ष 1942 में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किये गये 'भारत छोड़ो आंदोलन' को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
1. अगस्त क्रांति
2. स्वदेशी आंदोलन
3. दांडी मार्च
4. सविनय अवज्ञा आंदोलन

जवाब - 'भारत छोड़ो आंदोलन' अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है.

सवाल - जलियांवाला बाग हत्याकांड कहां पर हुआ था?
1. मुंबई
2. अमृतसर
3. दिल्ली
4. कोलकाता

जवाब - अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था.

सवाल - राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगे को कब अपनाया गया?
1. 22 जुलाई, 1947
2. 2 अक्टूबर, 1947
3. 26 जनवरी 1950
4. 4 जुलाई, 1948

जवाब - 22 जुलाई, 1947 को तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया.

सवाल - किसने ब्रिटिश नमक कर के विरोध में शांतिपूर्ण दांडी मार्च किया था?
1. सुभाष चंद्र बोस
2. बाल गंगाधर तिलक
3. सरदार पटेल
4. महात्मा गांधी

जवाब - महात्मा गांधी ने दांडी मार्च किया था. 

सवाल - भारतीय राष्ट्रीय सेना की स्थापना किसने की थी?
1. कैप्टन मोहन सिंह
2. भगत सिंह
3. सुभाष चंद्र बोस
4. लाला लाजपत राय

जवाब - 1942 में कैप्टन मोहन सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय सेना की स्थापना की.

सवाल - भारत पर कितने सालों तक अंग्रेजों ने राज किया था?
1. लगभग 100 साल
2. लगभग 170 साल
3. लगभग 200 साल
4. लगभग 150 साल

जवाब - लगभग 200 साल अंग्रेजों ने भारत पर राज किया.


 

calender
15 August 2023, 09:17 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो