10वीं के हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, देखें कौन बना टॉपर

HPBOSE यानी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर् ने शनिवार, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषणा कर दी है. इस साल बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और कुल 88.87 बच्चे पास हुए हैं. 

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

शिमला: HPBOSE यानी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर् ने शनिवार, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषणा कर दी है. बता दें, धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई. वहीं इस साल बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और कुल 88.87 बच्चे पास हुए हैं. 

कैसे चेक करें रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. बता दें, छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org?utm_source=chatgpt.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट https://digilocker.gov.in?utm_source=chatgpt.com के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

किसने किया टॉप 

इस बार परीक्षा में कांगड़ा जिले के ए.वी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा के छात्र अनमोल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर 99.86 प्रतिशत के साथ टॉप किया. वहीं दूसरे स्थान पर तीन छात्रों ने अपनी जगह बनाई है. बता दें,  ऊना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां के अभिनव मेहता और रूहानी धीमान के साथ बिलासपुर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्णिमा शर्मा ने 698 अंक हासिल किए.

तीसरे स्थान पर कौन 

तीसरे स्थान पर दो छात्राओं ने बाजी मारी है. हमीरपुर के नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अश्विका शर्मा और मंडी के ऑक्सफोर्ड स्कूल की आलीशा ठाकुर ने 697 अंक प्राप्त किए. 

पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर 

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस साल परीक्षा परिणामों में छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक असर देखने को मिला है. बोर्ड ने यह भी साफ किया कि परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होने चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो